हैरत में पड़ी अल्मोड़ा पुलिस जब लकड़ी के बॉक्स में मिले सोने के जेवरात….. ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। खबर अल्मोड़ा पुलिस से जुड़ी है। एक लकड़ी के बॉक्स में पुलिस को सोने के जेवरात मिले। इसने पुलिस को हैरत में डाल दिया। मामले की पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने जिस परिवार के सोने के जेवरात थे। उसको लौटा दिये। यह मामला काफी चर्चा में रहा। लोगों ने पुलिस की तारीफ की।

मामला जिले के लमगड़ा थाने से जुड़ा हुआ है। यहां पर पुलिस ने घर से बिना बताए नकदी और जेवरात लेकर आये एक मानसिक दिव्यांग पुलिस को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर प्रहार- अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार, इतने सालों से था फरार

हुआ यू की बुधवार को ग्राम प्रहरी सिरसौड़ा ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ईको गाड़ी में बैठा है। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास जेब में 8 हजार की नकदी मिली। एक लकड़ी का बॉक्स भी मिला।

यह भी पढ़ें 👉  विपणन अधिकारी ने इस काम के लिए मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा

उसके अंदर 1 सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की नाक की नथूली, 1 सोने की अंगूठी सहित साढ़े तीन तोले के जेवरात मिले7 यह देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई। काफी देर तक गाड़ी में मिले व्यक्ति से पूछताछ की। उसने कोई जानकारी नहीं दी। पता चला कि व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बाद में उसके परिजनों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। उनको पुलिस ने थाने में बुलाया और सोने के आभूषण और नकदी परिजनों के सुपुर्द की। परिजनों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद