ऑपरेशन टाइगर सफल: 20 दिन बाद फतेहपुर रेंज में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के पनियाली और आसपास के इलाकों में दहशत फैलाने वाला बाघ आखिरकार 20 दिन बाद वन विभाग के जाल में फंस गया। यह बाघ हाल ही में दो महिलाओं की मौत का कारण बना था,

जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश और डर का माहौल था।मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पनियाली गांव से सटे जंगल में बाघ दोबारा शिकार के अवशेष खाने पहुंचा। वन विभाग पहले से ही अलर्ट पर था और इलाके में ट्रैप कैमरे, निगरानी तथा रेस्क्यू टीम तैनात की गई थी।

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा ने तुरंत ट्रैंकुलाइज गन से निशाना साधा। दवा का असर होते ही बाघ कुछ दूरी पर गिर पड़ा।करीब 11:30 बजे वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और रामनगर वन प्रभाग के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में पहुंचा दिया।वन अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया नर बाघ लगभग 3 से 5 वर्ष का है और शारीरिक रूप से स्वस्थ दिख रहा है। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बाघ का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि हाल की दो महिलाओं (कमला फर्त्याल और गंगा देवी) की मौत के पीछे यही बाघ जिम्मेदार था या कोई अन्य। इस सफल रेस्क्यू से होली से पहले वन कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के चेहरों पर राहत की साफ झलक दिख रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद