होमस्टे में घुसा चोर, बोतल देखते ही इरादा बदल गया… पूरी पीकर वहीं ढेर, ये है मामला

खबर शेयर करें

नैनीताल। होली से ठीक पहले की रात एक अनोखी घटना सामने आई, जहां चोरी करने आए युवक ने शराब देखते ही अपना इरादा बदल दिया और पूरी बोतल पीकर होमस्टे में ही बेसुध होकर सो गया।

जानकारी के अनुसार, अयारपाटा निवासी प्रदीप बोरा मंगलवार रात अपने होमस्टे में ताला लगाकर घर चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने होमस्टे में सेंध लगाई। उसने कमरों और अलमारियों की तलाशी ली, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिला।तभी उसकी नजर किचन में रखी शराब की बोतल पर पड़ी। चोरी का प्लान फेल होने के बाद उसने वहीं बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया और पूरी बोतल गटक ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

नशा चढ़ने पर वह होमस्टे के भीतर ही गिर पड़ा और गहरी नींद में सो गया।सुबह जब प्रदीप बोरा और उनके कर्मचारी होमस्टे पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर हैरान रह गए। अंदर एक अनजान युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसे जगाने पर वह शर्मिंदगी की बजाय गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मामले की तहरीर मल्लीताल कोतवाली में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

युवक की पहचान स्ट्रॉबेरी लॉज निवासी 33 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है और लंबे समय से नशे का आदी है।एसआई प्रवीण तेवतिया के अनुसार, युवक की स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया और सुधारात्मक कदम के तहत उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद