अल्मोड़ा न्यूज: भवन निर्माण का विरोध, डीएम वंदना सिंह से मिले लोग, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। यहां हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में बनाये जा रहे भवन निर्माण का विरोध होने लगा है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इस मामले में लोगों ने डीएम से भी मुलाकात की।

जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल के नेतृत्व में फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम को बताया कि मैदान के दर्शक दीर्घा में बनाये जा रहे भवन से मैदान के चौड़ीकरण की संभावनाएं समाप्त हो जाएगी। कहा कि स्थानीय स्टेडियम कि दर्शक दीर्घा में बनने जा रहे भवन को कहीं अन्यत्र बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

खेल मैदान को भविष्य में चौड़ा किया जाए लंबे समय से समस्त खेल प्रेमी इस खेल मैदान को चौड़ा करने की बात करते आए हैं। इसके लिए सब अपने माध्यम से प्रयासरत भी हैं। लेकिन दर्शक दीर्घा में अगर भवन का निर्माण कर दिया जाएगा तो भविष्य में उसे बड़ा करना असंभव हो जाएगा।

खेल प्रेमियों ने कहा कि खेल मैदान में कई भवन खाली पड़े हैं लेकिन फिर भी मैदान को खराब करने के लिए दर्शक दीर्घा में भवन निर्माण किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जिस जगह भवन निर्माण का कार्य प्रस्तावित है वह जगह लाइट जोन में आता है ओर पूर्व में भी उस जगह स्लाइड हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

सभी ने एक स्वर में इस कार्य का विरोध किया। कहा कि खिलाड़ियों से खेल विभाग है और खिलाड़ियों को अच्छे मैदान मैदान में अच्छी सुविधाएं दी जानी चाहिए। जिससे भविष्य में कई नए खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर सके।उन्होंने कहा कि शीघ्र इस विषय में उचित निर्णय लिया जाना चाहिए। खेल के विकास में अहम भूमिका अदा की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

डीएम से मिलने वालों में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव व खेल प्रोत्साहन समिति के सदस्य विनीत बिष्ट, खेल प्रोत्साहन समिति के सदस्य मनोज सनवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी,परितोष जोशी, पूरन रौतेला, पूर्व क्रिकेटर किशन लाल ,सभासद सचिन आर्य,राजीव कर्नाटक,पूर्व प्रधान संजय बिष्ट ,जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

1 thought on “अल्मोड़ा न्यूज: भवन निर्माण का विरोध, डीएम वंदना सिंह से मिले लोग, ये है पूरा मामला

Comments are closed.