Subscribe our YouTube Channel

दुःखद…पहाड़ का 18 साल का पारस फौज में भर्ती की कर रहा था तैयारी,व्यायाम के दौरान हो गई मौत

खबर शेयर करें

बड़ी दुःखद खबर है। राज्य के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा 18 साल के युवक की व्यायाम करते वक्त मौत हो गई। अंदेशा लगाया जा रहा की युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई हो।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कासनी गांव का रहने वाला पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल फौज में भर्ती होने के लिए कुछ माह से तैयारी कर रहा था। रोज सुबह वह अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान में आता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

शुक्रवार सुबह भी उसने ऐसा ही किया। वह गांव से दौड़ लगाकर मैदान में पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इस दौरान वह अचानक से जमीन में गिर गया। उसको कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, शंकर खड़ायत अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments