रानीखेत में लोगों को किया जागरूक, ये दी जानकारी………..

खबर शेयर करें

रानीखेत: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से ब्लॉक सभागार ताड़ीखेत में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा रही।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महिला ही अच्छे समाज का निर्माण करती है और इसलिए महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य को लेकर जागरूक अधिक होना चाहिए। कहा महिलाओं को सामाजिक रुड़ीवादिताओं से बाहर निकलकर अपने सर्वांगीण विकास के लिए आघे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रानीखेत के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केके पांडे ने कहा कि रानीखेत अस्पताल में उनका अनुभव इस बात की पुष्टि करता है कि दूरदराज के इलाकों से लोग सरकार द्वारा दिए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ बड़ी संख्या में ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के तहत लगभग सभी बीमारियों के इलाज को कवर किया जाता है और इस योजना में बीमारियों के रोकथाम के भी प्रयास किए जाते हैं। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें से अधिकांश का लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाके में वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिकांश योजनाओं में उच्च तकनीक के प्रयोग का प्रयास अधिक से अधिक किया जा रहा है जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता में विकास हो।ताड़ीखेत स्थित बाल विकास विभाग की हेमा त्रिपाठी ने बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उनकी प्रक्रिया की भी जानकारी दी।


आकाशवाणी अल्मोड़ा की उद्घोषक रेखा सिलोरी ने लोगों से आकाशवाणी और रेडियो द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सूचनाओं के प्रसारण की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें आकाशवाणी अपनी भूमिका बढ़ चढ़कर निभा रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने उपस्थित लोगों से प्रश्न भी पूछे और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया है । पुरस्कार पाने वालों में दीपा जोशी, नीमा आर्य ,शबनम, नीमा आर्य उषा, कमला रानी ,ललिता कुमारी, रेखा बिष्ट ,अनिता जोशी, दीप्ति जोशी, गीता भारती, तारा आर्य ,जयश्री व रजनी शामिल है। कार्यक्रम में विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद