जोहार शौका का बैडमिंटन प्रतियोगिता, ससुर-बहू और पति-पत्नी बने खिलाड़ी, दिखाई प्रतिभा


हल्द्वानी। जोहार शौका केंद्रीय समिति ने द्वितीय अखिल भारतीय जोहार शौका बैडमिंटन प्रतियोगिता देव शटलर्स बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित की। इसमें 8 से 83 साल तक के 165 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

14 अलग-अलग उम्र और जोड़ी वाली श्रेणियों में मुकाबले खेले गए। मिक्स्ड डबल्स में परिवार के सदस्यों ने साथ खेला। ससुर-बहू, मामा-भांजी, देवर-भाभी, पति-पत्नी, भाई-बहन, पिता-पुत्री जैसी जोड़ियों ने रोमांचक मैच दिखाए।

मुख्य अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बहादुर सिंह मनकोटी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मैराथन धावक और सेवानिवृत्त उप निदेशक खेल रितेश बिष्ट रहे। 9 साल की छोटी खिलाड़ी निरोशा रावत को ‘प्रतिभावान खिलाड़ी’ का विशेष पुरस्कार मिला। संचालन कैलाश धर्मशक्तू ने किया। जोहार शौका केंद्रीय समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जंगपांगी ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और प्रायोजकों का आभार जताया।

ये बने विजेता
अंडर-13 बालक/बालिका एकल: निलांश टोलिया, निरोशा रावत
अंडर-17 बालक/बालिका एकल: हर्ष, खुशी धर्मशक्तू
ओपन एकल (पुरुष/महिला): डॉ.कविराज मर्तोलिया,भावना रावत
ओपन युगल (पुरुष): डॉ. गौरव मर्तोलिया, डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू
ओपन युगल (महिला): भावना रावत, गीता निखुर्पा
मिक्स्ड डबल्स: भावेश जंगपांगी,मेघा टोलिया
पुरुष 35 से अधिक युगल: डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू, डॉ. अमित मर्तोलिया
पुरुष 45 से अधिक युगल: प्रकाश बृजवाल, धीरू धर्मशक्तू
पुरुष 55 से अधिक युगल: नरेन्द्र जंगपांगी, त्रिलोक पंचपाल
पुरुष 65 से अधिक युगल: डॉ.ललित टोलिया और भवान रावत
पुरुष 70 से अधिक युगल: गोकर्ण धर्मशक्तू,डॉ. प्रहलाद मर्तोलिया
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


