हल्द्वानी: शिक्षकों ने चुनाव से पहले फिर उठाया क्लस्टर स्कूलों का मुद्दा, जताया विरोध

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारणी के चुनाव से पहले शिक्षकों ने क्लस्टर स्कूलों का मुद्दा उठाया है। रविवार को हल्द्वानी में आयोजित शिक्षकों की संगोष्ठी में शिक्षकों ने सरकार से क्लस्टर स्कूल प्रणाली योजना पर रोक लगाए जाने और सरकारी शिक्षा को मजबूत किए जाने की मांग की।

यहां एक वेकेंट हॉल में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि क्लस्टर स्कूल योजना सरकारी शिक्षा को तबाह करने की योजना है। इसमें कुछ स्कूलों को अन्य स्कूलों से ज़्यादा तरजीह देने का षड्यंत्र है। सरकार शिक्षकों को आर्थिक हानि पहुंचाकर और शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कार्यों में उलझाकर सरकारी विद्यालयों में पठन -पाठन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है।


बैठक में पूर्व जनपद अध्यक्ष नैनीताल महेश बवाड़ी, विवेक पांडे, मंडल संरक्षक हेम जोशी, उपाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नवेंदु मठपाल, ब्लॉक अध्यक्ष भीमताल ललित फर्त्याल, जनपद संयुक्त मंत्री गिरीश कांडपाल, पूर्व जनपद संयुक्त मंत्री त्रिलोक बृजवासी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक तिवारी, सुरेश भट्ट,

सजग पहाड़ यूट्यूब पर भी खबरें देखें

गिरीश पनेरू, निर्मल न्योलिया, मनोज पांडे, राजेंद्र द्विवेदी, मुकेश भट्ट, राकेश कुमार बौद्ध, जयकिशन, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुरेश उप्रेती, बसंतबल्लभ भट्ट, विद्यासागर पंत, मोहन सिंह नेगी, मनीष त्रिपाठी, पूरन सिंह बिष्ट, दिनेश कर्नाटक, कंचन जोशी,धीरेन्द्र मिश्रा, मुकेश कुंडलिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद