अल्मोड़ा: सड़क हादसे में पीएनबी हेड कैशियर की मौत

खबर शेयर करें


सल्ट। मरचूला के कूपी बैंड के पास शनिवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 35 साल के सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनाल गाजी नियर बिजली घर काशीपुर ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई। पूछताछ की तो सामने आया कि मृतक वर्तमान में गुजडू धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल में रह रहे थे जो पीएनबी बैंक थलीसैंड़ में हेड कैशियर पद पर तैनात थे। बैंक से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह शुक्रवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद सेकेंड सेटरडे और संडे का अवकाश मनाने के लिए अपने घर काशीपुर के लिए निकले थे।
एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम ने रेस्क्यू शुरू किया तो वाहन से एक युवक का शव बरामद हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद