घबराएं नहीं, सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दे…

हल्द्वानी। खाड़ी संकट के बीच सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी को लेकर फैल रही अफवाह के बीच पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी से संबंधित भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जिससे लोगों में अनावश्यक भ्रम और घबराहट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने साफ किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की ईंधन कमी की स्थिति नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। एसएसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों, जमाखोरी करने वालों और कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से एलपीजी सिलिंडर या ईंधन के लिए पैनिक बुकिंग न करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


