पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, अवैध तमंचा और चाकू बरामद

खबर शेयर करें

नानकमत्ता। यहां पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। 

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि अवैध असलाह रखने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस टीम ने प्रतापपुर चौकी के पीछे स्थित डैम से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अनिकेत सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी मगरसडा सितारगंज बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश- वनों की आग बुझने तक वन अ‌फसरों के अवकाश रद्द

वहीं पुलिस ने बाऊली साहिब के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपित ने अपना नाम सोनू अंसारी पुत्र शकील अहमद वार्ड नंबर 4, इस्लामनगर थाना खटीमा बताया। पकड़े गए दोनों आरोपितो के खिलाफ पुलिस ने भिन्न भिन्न धाराओं 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, उपनिरीक्षक लक्ष्मण जोशी, उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट,अमित देवरानी, नवीन जोशी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद