हल्द्वानी: थार वाहन से तांडव मचाने वाले को पुलिस ने पकड़ा(वीडियो)

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल रोड में थार कार से स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया। पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर थार वाहन को सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार महिंद्रा थार (वाहन संख्या UK06BC7200) से युवक द्वारा खतरनाक स्टंट किया जा रहा था, जिससे चालक की खुद की तथा सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस जांच में चालक की पहचान ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी के रूप में हुई। उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही खतरनाक और उतावलेपन से वाहन चलाने के आरोप में थार को सीज कर दिया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद