उत्तराखंड: यहां शिक्षकों समय से पहले बंद कर दिया स्कूल, सीईओ ने रोका वेतन

रामनगर। विद्यालय संचालन में लापरवाही बरतने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। विकासखंड रामनगर के जीआईसी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखलिया में छात्रों को समय से पूर्व छुट्टी करने के आरोप में करीब 16 अध्यापकों एवं एक लिपिक का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षकों ने समय से पहले स्कूलों में छुट्टी कर दी।
सीईओ गोविंद जायसवाल ने बताया की शुक्रवार को उन्होंने रामनगर क्षेत्र में स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जीआईसी ढेला, प्राथमिक स्कूल ढेला, हाईस्कूल पटरानी, प्राथमिक विद्यालय पटरानी नंबर 3, प्राथमिक विद्यालय पटरानी, प्राथमिक विद्यालय कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्राथमिक विद्यालय सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखलिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर अनियमितताएं पाई गईं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया की जीआईसी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखलिया में शिक्षकों ने तय समय से पहले स्कूलों में छुट्टी कर दी। स्कूल समय सुबह साढ़े नौ से तीन बजकर चालीस मिनट तक है। शिक्षकों ने तीन बजे ही स्कूल से छात्र घर भेज दिए। जिसके बाद सेमलखलिया के दोनों विद्यालयों के स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
एक लिपिक बिना बताए स्कूल से गायब मिला। वहीं कुछ शिक्षक अवकाश में थे तो कुछ अन्य ड्यूटी में गए हुए थे। जायसवाल ने जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि विद्यालय संचालन में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। समय का विशेष ध्यान रखा जाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


