उत्तराखंड::: पुलिस कर्मी ने किया सुसाइड, महिला सीपीयू कर्मी से प्रेम प्रसंग का मामला, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

खबर राज्य की रुड़की से है। यहां पर एक पुलिस कर्मी ने अपनी प्रेमिका के कमरे में सुसाइड कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला काफी चर्चा में है।

बताया जाता है की देहरादून के प्रेम नगर निवासी नरेश चंद की वर्तमान में पुलिस साइबर थाना देहरादून में मुख्य आरक्षी पद पर तैनाती थी। ये भी बताया जाता है की नरेश चंद का देहरादून निवासी रुड़की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन प्रेमिका के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक- अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, तीन साल की बच्ची की मौत

जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था और प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था।शनिवार को नरेश थाने में बिना सूचना दिए लापता हो गया। उसने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया। इसके बाद साइबर थाने के अधिकारियों ने उसके परिजनों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस ने नरेश की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली गई तो उसकी लोकेशन रुड़की के बीएसएम तिराहे पर मिली।

जबकि सीडीआर में महिला सिपाही से लंबी बातचीत भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही से जानकारी ली तो प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद महिला सिपाही भी आनन-फानन में रुड़की तहसील स्थित सीपीयू के कार्यालय पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश- मां पूर्णागिरी मेले में स्थायी व्यवस्था पर फोकस करें अधिकारी

बताया जा रहा है कि लोकेशन के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस रविवार की शाम को बीएसएम तिराहे पर पहुंची और महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नरेश का शव कमरे की छत पर कुंडी से लटका था। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जानकारी नरेश के परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  वनों की आग बुझाने वाली प्रबंधन समितियों के लिए सरकार ने घोषित किया ईनाम

पुलिस के अनुसार, नरेश चंद महिला सिपाही से कई बार रुड़की में उसके किराए के कमरे पर मिलने आता जाता रहता था। महिला सिपाही के साथ-साथ उसके पास भी कमरे की एक चाबी रहती थी। शनिवार को वह महिला सिपाही से मिलने रुड़की आया था। लेकिन वह उसे रुड़की में नहीं मिली और कमरे का ताला बंद मिला। बताया जा रहा है कि इसके बाद नरेश चंद ने कमरे का ताला खोलकर आत्महत्या की है। नरेश शादीशुदा था। उसका महिला आरक्षी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सिपाही कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद