उत्तराखंड ब्रेकिंग:::: विधायक का निधन, शोक की लहर

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। शुक्रवार शाम को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।


आज सुबह उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विधायक सरवत करीम अंसारी को पहले ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा- इन मांगों को लेकर विवि की छत पर चढ़ गए छात्र, मच गया हड़कंप

इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद