महिला से छेड़छाड़ और धमकाने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

पौड़ी। यहां मनचला लंबे समय से महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। साथ ही विरोध करने पर उसे डरा-धमका रहा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। यह मामला राजस्व पुलिस में लंबित था। लेकिन रेगुलर पुलिस के पास आते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार गत वर्ष 27 सितंबर को द्वारीखाल निवासी महिला ने राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में अकबर निवासी नगीना पर छेड़छाड़ और डराने-धमकाने की शिकायत की थी। इस पर राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में मु0अ0सं0-03/23, धारा- 354, 384, 504, 506 भादवि बनाम अकबर पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से इस केस को रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया। यह मामला रेगूूलर पुलिस को स्थानान्तरित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना लैन्सडान पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक रचना रानी को सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शोयब खान मलिक पुत्र अकबर खान, निवासी मोहल्ला सराय मीर, थाना नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को डेरिया खाल लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार कर उसे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह चौधरी, वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश भट्ट, उप निरीक्षक वेद प्रकाश, मुख्य आरक्षी गोपाल राम आरक्षी भीष्म शाह आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद