Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: जिस स्कूल में 20 साल की उम्र में पहली तैनाती मिली, उस स्कूल से ही हुए रिटायर…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: जिस स्कूल में 20 साल 7 माह की उम्र में पहली बार तैनाती मिली। उस स्कूल से ही हरीश सिंह रिटायर भी हुए। सेवानिवृत्ति होने पर उनको शिक्षकों ने शानदार तरीके से विदाई दी। उनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना भी की।


अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव रीठागाड़ के प्रधानाचार्य हरीश सिंह बनाई सेवानिवृत हो गए हैं।
बताया जाता है कि 1981 में जब 20 साल 7 माह के थे तो उनकी पहली तैनाती इसी विद्यालय में हुई थी। उसके बाद उन्होंने राइका नैनीताल में 21 साल सेवा दी।

इसके बाद अपने प्रथम विद्यालय नौगांव में वो प्रधानाचार्य बनकर आये। यहां 6 साल तक उन्होंने प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने लगातार कार्य करते हुए क्षेत्र के गरीब और निर्धन छात्रों को विद्यालय तक लेकर आने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अब विद्यालय का प्रभार श्री राजेन्द्र सिंह जड़ौत संभालेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी, साथ ही साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ के सँयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाईं, गजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेन्द्र जड़ौत, गिरीश सिंह बिष्ट, मोहित डोरबी, रेवत सिंह चौहान, भुवन जोशी, चंद्र शेखर खाती, समेत अनेको शिक्षकों ने उनको विदाई दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments