PRSU, उत्तरकाशी द्वारा मां गंगा आरती के साथ धूम धाम से मनाया मातृ दिवस, दिया स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा का संदेश

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। प्रकृति शोध संस्थान, उदयपुर की जनपद समन्वयक, उत्तरकाशी डॉ. सुमिता पंवार के निर्देशन में मातृ दिवस के अवसर पर ग्राम लक्षेश्वर, जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड में मां गंगा आरती के साथ मातृ दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर ग्राम लक्ष्मेश्वर की महिलाओं द्वारा मां गंगा के भजनों पर भजन कीर्तन कर नृत्य करते हुए मां गंगा की आरती के साथ मातृ दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। उनके द्वारा यह संदेश दिया गया की मातृ दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम हमें अपनी मां गंगा का स्मरण करना आवश्यक है, क्योंकि हिंदू संस्कृति में मां गंगा को पतित पावनी, जीवनदायनी, मोक्षदायिनी और हिंदू धर्म की रक्षक माना गया है। समिति द्वारा समय-समय पर उत्तरकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रकृति संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता अभियान आयोजन किया जाता है और साथ ही हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा करने के लिए और पतित पावनी मां गंगा को निर्मल और स्वच्छ रखने के लिए भी प्रयास किया जाता है। इस कार्यक्रम में गंगा घाट पर आरती करने के लिए पधारने वाले तीर्थ यात्री में सम्मिलित हुए और तीर्थ यात्रियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर गंगा नदी के किनारे सभी क्षेत्रों में आयोजित करने सुझाव दिया गया। जनपद प्रभारी डॉ. सुमिता पंवार द्वारा बताया गया, कि प्रकृति शोध संस्थान, उदयपुर के निदेशक प्रोफेसर पी. आर. व्यास के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में इस प्रकार के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। संस्थान द्वारा भागीरथी नदी घाटी क्षेत्र को अपने मिशन NATURAL FRESH WATERS IN RIVERS में शामिल किया गया है यह प्रयास किया जा रहा है कि सदावाहिनी भागीरथी नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। जिसके लिए सर्वप्रथम हिंदू संस्कृति को जीवित रखना और उसका संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में श्रीमती रीना राणा, श्रीमती किरन, श्रीमती उमागिरी, श्रीमती नीरजा, श्रीमती चंद्री देवी, श्रीमती बीना राणा, श्रीमती विनीता देवी, श्रीमती मंजू पुरी, श्री सूरज चौहान आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद