हल्द्वानी स्टेडियम में होगी साइकिलिस्ट कोच की तैनाती

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम में लंबे समय से साइकिलिंग प्रशिक्षण की कमी अब जल्द दूर होने वाली है। खेल विभाग ने स्टेडियम में साइकिलिंग कोच की नियुक्ति के लिए कवायद तेज कर दी है।
हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में साइकिलिंग के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। लेकिन स्टेडियम में स्थायी कोच न होने के कारण 30 से अधिक खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही थी। बिना कोच के खिलाड़ी तकनीक और बारीकियों को नहीं सीख पा रहे थे। इसका असर उनके खेल औ प्रतियोगिताओं की तैयारी में पड़ रहा था। कोच का पद रिक्त होने के कारण अभ्यास सत्र भी संचालित नहीं हो पा रहे थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि विभाग ने साइकिलिंग कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। हमारी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द योग्य प्रशिक्षक की तैनाती हो। ताकि जो भी साइकिलिस्ट ट्रेनिंग का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें उचित मार्गदर्शन और अभ्यास मिल सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद