…नौकरी गई तो अल्मोड़ा के युवक ने शुरू किया स्वरोजगार…. खोला फूड कार्नर….. पहाड़ी भोजन की लोग खूब कर रहे तारीफ….. आप भी ले स्वाद…. यहां पर है लोकेशन…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: कहते परिस्थिति क्या कुछ नहीं कराती। लेकिन कोरोना संक्रमण काल में नौकरी जाने के बाद अल्मोड़ा के युवक ने हिम्मत नहीं हारी। सब्र और कड़ी मेहनत और लोगों के सहयोग से उसने स्वरोजगार शुरू किया। फूड वैन तैयार कर वह लोगों को पहाड़ी स्वादिष्ट भोजन करा रहा है।

पहाड़ी तरीके से चिकन और मीट भात की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। भट्ट की चुटकानी और गहत की चुटकानी, झोली भात, भट्ट के डुबके, गहत के डुबके भी लोग बेहद चाव से खा रहे हैं। भुटवा भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग युवक की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य, 11 भाषाओं में जारी हुई एसओजी

अल्मोड़ा निवासी पूरन ने यहां अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे में लोधिया और चौसली के मध्य सड़क किनारे फूड वैन शुरू की है। युवक ने बताया कि वह कोरोना संक्रमण से पहले हल्द्वानी में नौकरी करता था। इसके बाद उसकी नौकरी चली गई। फिर उसने लोगों के सहयोग से यहां पर स्वरोजगार शुरू किया है।

कुछ दिन पहले ही उसने ये काम शुरू किया है। बताया कि वह फुड वैन में पहाड़ी भोजन तैयार कर रहा है। इसमें पहाड़ी तरीके से चिकन, मीट भात, भट्ट की चुटकानी, गहत की चुटकानी, भुटवा अलग अलग दिन बना रहा है। उसने बताया कि लोग भोजन की काफी तारीफ कर रहे हैं। बताया कि बीते दिनों यूपी के एक आईएएस अफसर और आईपीएस अफसर, सांसद जो जागेश्वर मंदिर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, दो घायल

उन्होंने भी उनके यहां भोजन किया। कुमाउँनी भोजन उनको काफी पसंद आया। उन्होंने ईनाम भी दिया। पूरन ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक लोगों को भोजन कराते हैं। वह लोगों को जो भोजन कराते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कपड़े के गोदाम से भड़की आग तीन मंजिला भवन तक पहुंची, भारी क्षति

उसके बेहद कम पैसे लेते हैं। उन्होंने कहा इस काम को शुरू करने में उनको कई लोगों ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवक जगदीश भी उनके साथ इस काम में सहयोग कर रहे हैं। इधर बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भानु तिलारा आदि ने भी युवक के इस काम की तारीफ की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद