अल्मोड़ा: यहां रामलीला की तालीम शुरू….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज़। श्री लक्ष्मी भंडार का क्लब में रामला महोत्सव 2022 की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। आज सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला की तालीम शुरू हो गई है। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब सांस्कृतिक गतिविधियों का बहुत बड़ा केंद्र पूर्व से ही रहा है। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला विश्व प्रसिद्ध है। और लक्ष्मी भंडार के कलाकार समय-समय पर रामलाल का प्रदर्शन देश के अन्य प्रांतों में भी करते आए हैं।

रामलीला का आयोजन भव्य दिव्य हो सके इसके लिए आज से ही रामलीला की तालीम शुरू की जा रही है। जिससे रामलीला में पात्रों का चरित्र जीवंत हो सके। दर्शकों को यह लीला मंत्र मुक्त कर सकें। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब का उद्देश्य यहां आ रहे बच्चों में भी एक चरित्र निर्माण का रहता है, जिससे यह बच्चे भविष्य में देश और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार रह सके और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में रैकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार चोर गिरोह

उन्होंने कहा कि इस राम कार्य में अधिक से अधिक लोगों ने प्रतिभाग करना चाहिए जिससे किस प्रकार के आयोजनों में भव्यता लाई जा सके और भविष्य में इस आयोजन को और शानदार बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति निकलने वाली पत्रिका पुरवासी इस वर्ष भी निकलेगी। इसके संपादक त्रिभुवन गिरी महाराज रहेंगे। कहा कि संस्था सामाजिक सांस्कृतिक खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भविष्य में हर प्रकार के कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के परिणाम घोषित, इन छात्रों का शानदार प्रदर्शन

इस दौरान संस्था के सचिव शरद साह, उपसचिव धरनीधार पांडे, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन गिरी महाराज, ललित मोहन साह, विनीत बिष्ट, रोहित शाह, धीरज साह, चंचल तिवारी, दीवान कनवाल, वीरेंद्र बिष्ट, दीपक रावत, अभय उपरेती, राजेश शाह, सुबोध नयाल, योगेश जोशी, राजा पांडे, कंचन तिवारी, सुबोध साह, मुकेश जोशी, हर्षित अधिकारी, चन्दन, दिनेश पाण्डे, भारत गोस्वामी,केसी भट्ट,शुशीला साह, गीतांजलि रावत, योगेश साह,पूजा थापा, विनोद थापा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद