शर्मनाक…. युवक के सामने पत्नी और भतीजी से दुष्कर्म, कुमाऊं के इस क्षेत्र का है मामला

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर में बेहद शर्मनाक घटना हुई। यहां पर कुछ लोगों एक युवक को पेड़ में बांधकर उसकी पत्नी और भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना आपसी रंजिश को जोड़कर देखी जा रही है।

घटना जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है कि गांव का एक युवक शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी और 15 साल भतीजी के साथ गांव से एक किमी दूर अपने खेत में लकड़ी लेने गया था। इस दौरान छह युवकों ने खेत में घेरकर उस पर हमला कर दिया। युवक को पेड़ से बांध उसके साथ मारपीट की। आरोप है उसके बाद युवक की पत्नी व भतीजी को पास में स्थित गन्ने के खेत में घसीटकर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया


इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं नाबालिग बेहोश हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुँची। पेड़ से बंधे युवक को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया है। आजादनगर पुलिस चौकी प्रभारी बंसत प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद