कुमाऊं की वादियों में विराट कोहली, Suryakumar Yadav को दी ऐसे बधाई
![](https://sajagpahad.com/wp-content/uploads/2022/11/Screenshot_2022-11-20-21-05-07-423-edit_com.hindi_.jagran.android.activity.jpg)
हल्द्वानी न्यूज। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों कुमाऊं की हसीन वादियों में हैं। वह यहां पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका के साथ आये हैं। बीते तीन दिनों तक मंदिर और पर्यटन स्थलों की सैर करने के बाद वह नैनीताल में है। इस बीच उन्होंने न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले गए मैच भी देखा और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को शतकीय पारी के लिए बधाई दी। इसके लिए उन्होंने ट्वीट भी किया।
विराट बुधवार को मुक्तेश्वर आये। इसके बाद उन्होंने बाबा नीब करौरी से जुड़े आश्रमों और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और वहां ध्यान भी लगाया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद