कुमाऊं: साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या की.. पुलिस ने बरामद किया शव, यहां की है घटना

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल में अपराध से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां ऊधम सिंहनगर जिले के किच्छा में एक साढ़े तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी मौसरे भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार दिन से गायब थी मासूम
कलकत्ता फार्म चौकी के एक गांव की साढ़े तीन साल की बच्ची गुरुवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। बताया जाता है इस बीच उसका मौसेरा भाई उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। बाद में बच्ची के नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। उसका पता नहीं चल पाया। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

पुलिस ने बच्ची की पिता की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके माता पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस की सख्ती के बाद युवक ने सच उगल दिया। उसने बच्ची की हत्या करने की बात कही। बच्ची का शव किच्छा डैम को जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद