Subscribe our YouTube Channel

कुमाऊं: कोतवाली में महिला पुलिस कर्मी से हाथापाई…. तीन के खिलाफ मुकदमा

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में कोतवाली में एक मामले में आई महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मी से हाथापाई कर दी। इसमें पुलिस कर्मी की वर्दी भी फट गई। महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि एक महिला ने अश्लील वीडियो वायरल करने सम्बंधी शिकायत दर्ज की थी। इस पर तीन महिलाओं को कोतवाली में बुलाया गया था। इस दौरान तीनों महिलाओं में विवाद हो गया। आरोप है पुलिस कर्मी से भी हाथापाई कर दी और इसमें पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई। घटना के बाद तीनों फरार हो गई। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज के छात्रों को जी 20 के बारे में बताया
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments