बिग ब्रेकिंग… अल्मोड़ा बीजेपी में बगावत, विधान सभा उपाध्यक्ष या जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव…. बैठक में लिया गया फैसला….. देखें वीडियो……..

खबर शेयर करें

Almora न्यूज:विधान चुनाव से पहले अल्मोड़ा बीजेपी में बगावत होने लगी है। कैलाश शर्मा को टिकट मिलने के बाद विधान सभा उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक रघुनाथ सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल अल्मोड़ा विधान सभा से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए आज बैठक में फैसला लिया गया है।
यहां पांडेखोला में अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी द्वारा किए गए निर्णय का भारी विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे पदाधिकारी को टिकट दिया है जिसने पूर्व में पार्टी को हराने का कार्य किया था। अन्य कई मौकों पर भी इनके द्वारा पार्टी विरोध ही कार्य किए गए लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जन भावनाओं की अवहेलना करते हुए टिकट वितरण किया गया जोकि न्यायोचित नहीं है बैठक में सभी लोगों ने पुरजोर तरीके से इस निर्णय को गलत ठहराया। कहा कि इसके विरोध में पदाधिकारी इस्तीफा देते हैं।


वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जिन्होंने पूरे मनोयोग से पार्टी का कार्य किया और समर्पण भाव से कार्य किया उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस बार अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को उम्मीदवार बनाकर पार्टी को नीचा दिखा रहे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे ना कर कर परिक्रमा करने वाले लोगों को टिकट दिया, उन्होंने कहा कि इसके विरोध में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और अपने प्रत्याशी को विजय बनाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि रघुनाथ सिंह चौहान और ललित लटवाल में से विचार विमर्श करने के बाद एक व्यक्ति को चुनाव लड़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त, पांच सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग


बैठक में रघुनाथ सिंह चौहान, ललित लटवाल, हरीश कनवाल, सूरज सिराड़ी, अजित कार्की, आनंद कनवाल,रक्षित कार्की, भुवन चन्द्र पांडे,विनीत बिष्ट, गणेश चम्याल,प्रेम लटवाल, हिमांशु बनौला, राजेन्द्र बिष्ट, मोहन चौहान, नवीन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, राहुल वोहरा,किशन बिष्ट,जगदीश वर्मा, संतोष गंगोला,रोहित साह, शकील अहमद, रवि चन्दोला,मदन बिष्ट,चमन मेहता,हरीश रावत, हितेश नेगी,नंन्दू मेहता,राजेंद्र सिंह गोपाल सिंह मुस्तकीम मलिक अली, गुड्डू मेहता, विनोद सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह लटवाल, अमर सिंह, धर्म सिंह अटवाल, लक्ष्मण सिंह अटवाल, शिवराज सिंह रौतेला, हिम्मत सिंह, मनीष कंडवाल, राजेंद्र कंडवाल, शेर सिंह लटवाल, सुनील कुमार, नंदन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, सोहन सिंह लटवाल, विवेक सिंह, कमल बिष्ट, रणजीत सिराली, भरत लटवाल, बलवंत सिंह, हरेंद्र सिंह, जगत कंडवाल, विनोद सिंह, आदित्य मोहन जोशी, देवाशीष नेगी, मोहित सिंह बिष्ट, कमलेश, कमल सिंह सिजवाली, हिमांशु अधिकारी जीवन सिंह बलवंत सिंह रावत, नवल वर्मा, अतुल रावत, पूरन सिंह रावत, बलवान रावल, विक्रम सिंह बिष्ट, धन सिंह, घुमान किशन सिंह चौहान, उमेश सिंह, हरीश राम,जगदीश लटवाल,देवेंद्र सिंह मेहता, नवीन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कमल सिंह, बिलाल खान, अर्जुन मेहता, महेश लाल, नवीन चंद्र, हरीश, महेंद्र सिंह नेगी, नवीन चंद पाठक, प्रवीण खोलिया,महेंद्र रावत आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चिकित्सक की हुई मौत

विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिखाया पत्र
Almora। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने ललित लटवाल, गोविंद पिलखवाल और कुंदन लटवाल के समक्ष बीते दिनों विधानसभा उपाध्यक्ष और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद