रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 यात्री घायल

खबर शेयर करें

पौड़ी। चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 8 यात्री घायल हुए हैं।  सूचना पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया।

सोमवार को नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज की बस श्रीनगर में देवप्रयाग बछेलीखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बस में 34 यात्री सवार थे, जिसमें से 8 को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। देवप्रयाग पुलिस ने हादसे में घायल सभी 8 यात्रियों को रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया है। बस में सवार सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद