दुःखद: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

खबर शेयर करें

दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके दुआ हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरा रहे। दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 5 दिनों से वह अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। दुआ की पत्नी का इसी साल जून में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। दुआ का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ने मदरसे के शिक्षकों और प्रबंधक पर लगाया नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद