पहाड़ के रोहित की उपलब्धि, दुबई में खेलेंगे मैच……..

खबर शेयर करें

भारतीय टीम अंडर 23 के लिए हुआ है चयन

कुमाऊं के एक और होनहार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रोहित दानू का चयन भारतीय टीम अंडर 23 के लिए हुआ है। वह दुबई में 24 और 25 अक्टूबर को तीन मैच खेलेंगे।रोहित दानू मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। वह सेंटर फॉरवर्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हैं। उन्होंने फुटबाल खेलने की शुरुआत बागेश्वर से की थी। कोच नीरज पांडेय ने उनको से फुटबाल की बारीकियां सिखाई। रोहित भारतीय अंडर 14, 15, 16, 17 व 19 टीम से खेल चुके हैं। अभी वह भारतीय फुटबाल टीम अंडर 23 के लिए चुने गए है।
23 साल के रोहित दानू का भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम मे चयन होने पर उनके पिता प्रताप सिंह, कोच नीरज पांडेय ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त के निर्देश- वनाग्नि की सूचना पर हो त्वरित कार्रवाई, न बरतें लापरवाही
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद