व्यापारियों को वैक्सीन लगाने के लिए अलग से हो सेंटर: सुशील साह

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से कहा कि व्यापारियों के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अलग से सेंटर की व्यस्था की जाए। इस पर डीएम ने बताया कि सभी व्यापारी रजिस्ट्रेशन करवा लें।वैक्सीन आते ही रैमजे इंटर कॉलेज में वैक्सीन सेंटर की व्यस्था की जाएगी। सभी व्यापारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस पर नगर अध्यक्ष ने डीएम का आभार जताया। अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जितना हो सके,मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करे,और अपनी दुकान में आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनाए। बिना मास्क के समान नहीं दे।इसका पालन करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद