बहन ने भाई की हत्या की आशंका जताई, निष्पक्ष जांच की मांग

चम्पावत। एक युवती ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाल को पत्र सौंपा है। पत्र में मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। चम्पावत के ढकना रोड निवासी ममता जोशी ने कोतवाल बीएस बिष्ट को पत्र दिया। पत्र में बताया गया कि 4 मार्च को उनका भाई उमेश जोशी घर से बाजार की ओर निकला था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। 5 मार्च की सुबह कलक्ट्रेट रोड स्थित पार्किंग में एक चारपाई पर वह बेहोश हालत में पड़ा मिला।
बाद में जिला अस्पताल ले जाकर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ममता ने आरोप लगाया कि उमेश के माथे, हाथ, कंधे और आंख के नीचे चोट के निशान थे।
साथ ही उसके कान में पहनी हुई सोने की दो बालियां भी गायब पाई गईं। इन सबके आधार पर परिवार को हत्या का शक है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि ममता जोशी ने उन्हें पत्र सौंपा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


