कुमाऊं:यहां गैस की आपूर्ति को लेकर ये है बड़ा अपडेट

रुद्रपुर। ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे इंडेन गैस एजेंसी में बैकलॉग बढ़ गया है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर देर से मिल रहे हैं। पहले रुद्रपुर की इंडेन गैस एजेंसी को प्रतिदिन दो गाड़ियां गैस मिलती थीं।
जिससे सप्लाई सुचारू रूप से चल रही थी और कोई बैकलॉग नहीं था। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से रोजाना केवल एक गाड़ी ही मिल पा रही है। एजेंसी प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि शनिवार और सोमवार को एक-एक गाड़ी मिली, जिनका वितरण कर दिया गया है।
मंगलवार को बैकलॉग 773 सिलेंडर तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि जितने सिलेंडर मिल रहे हैं, उनका वितरण समय पर किया जा रहा है, लेकिन मंगलवार को कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाए। एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए कई लोग खड़े दिखाई दिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


