ब्रेकिंग: एसएसपी यूएसनगर समेत इनको एसआईटी ने जारी किए नोटिस

देहरादून। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच को तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर SIT ने ऊधमसिंहनगर के SSP, 3 उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) और 1 अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं।
मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मृतक सुखवंत सिंह पर भूमि धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकों को नोटिस भेजे गए हैं। इनसे प्राप्त रिकॉर्ड्स के माध्यम से लेन-देन और दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है ।
SIT के जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने बताया कि घटना से संबंधित सभी अभिलेख कब्जे में ले लिए गए हैं। उनका सूक्ष्म परीक्षण जारी है। विशेषज्ञ टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के जरिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), CCTV फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण लगातार किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


