सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बिल्डिंग कूदकर दी जान, सुसाइड करने से पहले दोस्तों के साथ की थी न्यू ईयर पार्टी

खबर शेयर करें

इंदौर: साल 2022 की आखरी रात जब पूरी दुनिया नए साल के आगमन के जश्न में डूबी थी तभी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी भी की थी। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना मध्य प्रदेश में इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र की है।

एचआईजी इलाके की रहने वाली प्रथमा चौकसे हैदराबाद की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। इन दिनों वो वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। 31 दिसंबर की रात वो अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रही थी।वो दो दिन पहले ही अपनी फ्रेंड के पास आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक में गैस रिसाव से मां और दो बेटों की मौत


रात में सभी ने पार्टी की। इसके बाद प्रथमा काफी देर तक लैपटॉप पर काम करती रही। रात करीब 3 बजे उसकी सभी सहेलियां सो गईं लेकिन प्रथमा जागती रही। इसके बाद तड़के बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने एक लड़की की खून से सनी लाश पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक में गैस रिसाव से मां और दो बेटों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पाया कि वो लाश प्रथमा की थी। वो 7वीं फ्लोर पर रहने वाली अपनी दोस्त के पास आई थी। पुलिस ने आगे जांच शुरू की तो प्रथमा के रूम से 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक में गैस रिसाव से मां और दो बेटों की मौत

इसमें प्रथमा ने लिखा है, “वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इसके चलते उसके शरीर में काफी दर्द होता है। इस बीमारी के बारे में घर में किसी को नहीं पता है”. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. परिवार के साथ-साथ प्रथमा के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद