Subscribe our YouTube Channel

सड़क हादसे में फौजी की मौत, छुट्टी में आया था, सेराघाट का था रहने वाला

खबर शेयर करें

दोस्त गम्भीर रूप से घायल

हल्द्वानी। रानीबाग में एचएमटी के पास आर्मी के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा जिले के सेराघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक का दोस्त हादसे में घायल है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

सेराघाट के हटौला गांव का रहने वाला भगवान रावत(27) सेना में तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती आरआर जम्मू में थी। उसका तबादला राजस्थान हो गया था। वह छुट्टी में आया था। बुधवार को वह हल्द्वानी में रहने वाले दोस्त गौरव के घर आया था।

गुरुवार की शाम को दोनों अन्य दोस्तो के साथ घूमने गए थे। गौरव के दोस्त आदित्य बिष्ट ने बताया कि जब वह रात 9 बजे गौरव के कमरे में पहुँचे। वह वहां नहीं थे। इस बीच काठगोदाम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर गए तो भगवान का सिर फट गया था। उसको अस्पताल लाये। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments