उत्तराखंड: बीजेपी में शामिल हुई प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल विधान सभा से पूर्व विधायक सरिता आर्य आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल किया गया। सरिता, यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज चल रही थी। वह नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से उन्होंने मुलाकात भी की थी। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक पत्र जारी कर उनको 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतने फीसदी हो चुका मतदान, इन इलाकों में बहिष्कार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद