Subscribe our YouTube Channel

राजकीय शिक्षक संघ: कार्यकारिणी गठन को लेकर ये है अपडेट

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ धौलादेवी का ब्लाॅक अधिवेशन राजकीय इण्टर काॅलेज दन्या में 28-05-2022 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष राजू महरा ने बताया कि अधिवेशन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वक्ता “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों की सेवाकालीन चुनौतियाँ और इसका अध्ययन-अध्यापन पर प्रभाव ” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगें। द्वितीय सत्र में ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया की अधिवेशन में भाग लेने वाले शिक्षकों हेतु विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments