कुछ देर पहले… बाइक में सवार बाराती लोधिया के पास सड़क से नीचे गिरे……

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: यहां हवालबाग में एक बारात में शामिल होकर बाइक में वापस लौट रहे बाराती लोधिया के पास सड़क से नीचे गिर गए। वह बालबाल बच गए। लोगों ने उनको निकाला। इसके बाद बारात गई।

लोगों ने बताया कि धनियाकोट गांव से एक बारात आज अल्मोड़ा के हवालबाग में आई थी। शाम को बारात वापस लौट रही थी। इस बीच लोधिया के पास बाइक में सवार तीन बाराती सड़क से नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की कर रहा था तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक सड़क में ही अटक गई। जबकि बाराती पाइप में अटके। बारातियों के सड़क से नीचे गिरने पर आसपास के लोग मदद को आगे आये। उन्होंने बारातियों को सड़क तक पहुँचाया। लोगों ने बताया की बाइक में तीन लोग सवार थे। वह गलत दिशा में आ रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद