एसटीएफ ने दो शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, तीन हजार सिम कार्ड बरामद

खबर शेयर करें

देहरादून। एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। लाखों की ठगी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 3 हजार मोबाइल सिम बरामद किए गए हैं। यह ठग फर्जी ‌फर्म बनाकर निवेश का झांसा देकर लोगों को शिकार बनाते थे।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार, देहरादून के एक व्यक्ति ने बताया था कि उसे सोशल मीडिया के जरिये एक ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। उनके मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड कराई और निवेश के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

एसटीएफ ने नंबरों की जांच की तो मुदस्सिर मिर्जा पुत्र जुबैर मिर्जा निवासी दिल्ली का नाम सामने आया। एसटीएफ ने कुछ समय पहले उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन हजार मोबाइल सिम बरामद हुए थे। मुदस्सिर से पूछताछ में दो और आरोपियों का पता चला। पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल निवासी विश्वासनगर दिल्ली और गौरव गुप्ता पुत्र निवासी सकरपुर दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

इन आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, डेबिड कार्ड और चेकबुक बरामद की गई। वह फर्जी फर्म बनाकर स्टॉक एक्सचेंज में निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। पकड़े गए आरोपी विभिन्न राज्यों में इस तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं पुलिस अब गैंग का पता करने के लिए छानबीन में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद