Uttrakhand: यहां छात्रा की गोली मारकर हत्या….. कई तरह की चर्चा… जांच में जुटी पुलिस, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

राज्य में अपराध की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। राजधानी देहरादून के एक कॉलेज में डी फार्मा की पढ़ाई करने वाली छात्रा को गुरुवार को गोली मार दी। गम्भीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का नाम वंशिका बंसल और आरोपी युवक का नाम आदित्य है। छात्रा हरिद्वार की रहने वाली बताई जा रही है।
मृतका डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा बताई जा रही है। वह दून में कालेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। तभी सहपाठी आदित्य अपनी बाइक पर वहां पहुंचा। छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे उसको गोली मार दी। इसके बाद वह बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद