थाने में सुसाइड: सब इंस्पेक्टर ने थाने में सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

खबर शेयर करें

 

पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सजग पहाड़ डेस्क

दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक ऑन-ड्यूटी सब इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। उसने पांडव नगर थाने में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इससे हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान राहुल सिंह (31) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाला बताया जा रहा है। यहां अपने परिवार के साथ रहता था।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि 31 वर्षीय राहुल नगर थाने में तैनात था। शुक्रवार को वह पुलिस स्टेशन की छत पर गया, जहां उन्होंने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि मृतक के पास या फिर मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद