Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा… सूबेदार दादा का पोता बना सेना में लेफ्टिनेंट……..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: 28 साल तक भारतीय सेना में देश सेवा करने वाले चंदन सिंह पंवार का पोता सचेंद्र सिंह पंवार भी भारतीय सेना में अफसर बन गया है। पंवार भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊं रेजीमेंट की फोर कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए थे। अब उनका पोता सचेंद्र सिंह पंवार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आईएमए देहरादून से सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर आसीन हुए।

नगर के गोलनाकरड़िया निवासी सचेंद्र के पिता यशवंत सिंह पंवार अल्मोड़ा में बजाज एलाएंज कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। माता दीपा पंवार गृहणी है। सचेंद्र के दादा सेवानिवृत्त सूबेदार चंदन सिंह पंवार ने बताया कि उनके लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला है। उन्होंने बताया कि वह भी भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊं रेजीमेंट की फोर कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए।

28 साल तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की सेवा दी। उन्होंने बताया कि अब उनका पोता भारतीय सेना का हिस्सा बन गया है। उनका सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। सचेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। जबकि अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी आदि ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments