बागेश्वर में सूबेदार की हार्ट अटैक की मौत

बागेश्वर। चौंरा निवासी सूबेदार 56 वर्षीय गोकुल सिंह पुत्र प्रताप सिंह की बुधवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें सेना के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूबेदार आईटीबीपी बुखारा बरेली उत्तर प्रदेश में तैनात थे। गुरुवार की रात उनका पार्थव शरीर इनके पैतृक गांव पहुंचा। शुक्रवार की सुबह परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शव यात्रा शुरू हुई। सरयू गोमती घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


