सराहनीय:उम्मीद संस्था ने नगर पालिका को दिए सर्जिकल मास्क

खबर शेयर करें

सराहनीय:उम्मीद संस्था ने नगर पालिका को दिए सर्जिकल मास्क

अल्मोड़ा: उम्मीद संस्था ने अल्मोड़ा नगर पालिका को 600एन 95, 600 सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र वर्मा ने कहा कि हम हर उस व्यक्ति को सलाम करते है जो इस कठिन समय मे सेवा भाव से लगा हुआ है उन्होंने कहा कि नगर पालिका के समस्त कर्मचारी व पर्यावरण मित्र पिछले डेढ़ साल से अनवरत समाज के सेवा कर रहे हैं, इसलिए उनके लिए हमारी संस्था की तरफ से ये भेंट है। कहा भविष्य में जिस भी चीज की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भी संस्था के कार्यो की सराहना की।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उम्मीद संस्था के सभी सदस्यों का आभार जताया। भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद की, कार्यक्रम का संचालन विनीत बिष्ट ने किया। इस दौरान सभासद मनोज जोशी, अमित साह, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, दीपक वर्मा,राजपाल, नारायण सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर कांडपाल, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद