किशोरी की संदिग्ध मौत, शव दफनाने ले गए परिजन, जताई जा रही यह आशंका

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। एक किशोरी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि परिजन उसके शव को दफनाने के लिए उत्तरप्रदेश के रामपुर शहर ले गए। इससे पहले कि वह अंतिम संस्कार करते, पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों पर शक जताया गया है। पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़गंज निवासी शफीक अहमद की 15 वर्षीय पुत्री शबाना की बीते दिवस घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद शाम को परिजन शव को दफनाने के लिए अजीमनगर रामपुर उत्तर प्रदेश ले गये। इसी बीच पुलिस को किशोरी की हत्या की सूचना मिली। हत्या की सूचना के चलते तत्काल पुलिस टीम को रामपुर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ को सफलता- महिला तस्कर गिरफ्तार, 78 लाख की स्मैक बरामद

परिजन किशोरी के शव को दफनाते इससे पहले वहां पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर रुद्रपुर ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर के कपाट 

जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के का कहा कि किशोरी की मौत हुई है जिसके चलते अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी। अगर परिजन कोई तहरीर नहीं देते है तो पुलिस के द्वारा स्वयं मुकदमा दर्ज करा जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद