अल्मोड़ा…… युवक की मौत….. परिवार में मचा कोहराम, मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से लौट कर…….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। यहां एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से लौटकर वापस लौटा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

चर्चा में है कि मृतक ने ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था। हालांकि मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। घटना गुरुवार की है। धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम चलथी दन्यां स्थित मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम था। इस आयोजन में गांव के सारे लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त, पांच सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग

बताया जाता है कि चलथी निवासी हिम्मत सिंह पुत्र गोधन सिंह ने अन्य ग्रामीणों के साथ शराब पी। इसके बाद उसे उल्टी होने लगी। गांव के लोगों ने उसकी तबियत बिगड़ने पर घर पहुँचाया। रात में पत्नी हेमा देवी ने भोजन के लिए हिम्मत को उठाया। वह नहीं उठा। काफी जगाने पर वह नहीं उठा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने हिम्मत को सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके में धधक उठी कई झोप‌ड़ियां, भारी नुकसान

यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। एसओ दन्या सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई। मृतक की मौत कैसे हुई। इसकी असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद