Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: टैक्सी मालिक का अंतिम संस्कार, शोक में बंद है धौलछीना बाजार

खबर शेयर करें


धौलछीना: भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम काचुला निवासी टैक्सी मालिक और होटल स्वामी का बीती रात यहां शव पहुंच गया। शव देख मृतक की पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। आज सुबह मृतक का जागेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया। शोक में व्यापारियों ने धौलछीना बाजार आज बंद रखी। व्यापारियों ने निधन पर शोक जताया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान रावत, प्रशांत सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, संजय जीना, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना, महेन्द्र सिंह मेहरा, केशर सिंह मेहरा, गोपाल मेहरा, विक्रम बोरा आदि ने शोक जताया। उल्लेखनीय है कि काचुला गांव निवासी देवेन्द्र सिंह बिष्ट का सोमवार को खटीमा चकरपुर बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से नीचे शव मिला था। जबकि गाड़ी सड़क में खड़ी थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद….ट्रेन हादसा, 50 की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments