Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. शिक्षक की कार में आग लगाई, दूसरी गाड़ी को भी नुकसान, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। जिले के भैसियाछाना विकास खंड के तल्ली नाली में सड़क में खड़ी कार में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इस आग की चपेट में आने से बुलेरो मैक्स वाहन भी जल गया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस उस पहलु की भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार चौड़मन्या में शिक्षक बेरीनाग के रहने वाल चंदन सिंह भैसोड़ा मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने तल्लीनाली आए थे। बताया जाता है उन्होंने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़ी की। इसके बाद वह चले गए। आज तड़के लोगों ने उनकी कार जलती हुई देखी। इस पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक कार जल चुकी थी। आग की चपेट में आने से पीछे खड़ी बोलेरो मैक्स का अगला हिस्सा और टायर पूरी तरह से जल गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments