किशोरी का अपहरण करने के बाद किया रेप, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खबर शेयर करें

रूड़की। एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया और फरार हो गया। ईनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र का है।

यहां स्थानीय निवासी एक व्यक्ति द्वारा कुछ दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसकी 14 वर्षीय पोती का अपहरण कर उसके साथ मुबारिक उर्फ भूरा निवासी ग्राम जंदहेडी थाना कैराना जनपद शामली ने दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इस जिले में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, अवकाश का आदेश

एसएसपी हरिद्वार द्वारा उक्त आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद