हादसा: थल जा रहा ट्रक खाई में गिरा, जमराड़ी के युवक की मौत

खबर शेयर करें

धौलछीना: यहां हल्द्वानी से थल से जा रहा ट्रक धौलछीना से एक किमी 60 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्व और आपदा विभाग की टीम मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया जा रहा वाहन में एक व्यक्ति और सवार था। उसकी भी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्द्वानी से थल जा रहा ट्रक संख्या यूके 04-0799 धौलछीना से एक किमी पहले कलोन के पास खाई में गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने ट्रक को देखा तो राजस्व और आपदा विभाग की टीम को मौके पर भेजा। पटवारी पल्यू कृपाल सिंह बेलवाल ने बताया कि हादसे में प्रकाश चम्याल 33 बूंगा जमराड़ी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रक हल्द्वानी से सब्जी लेकर थल जा रहा था। इस मौके पर बलवंत नाथ,  गिरीश जोशी, पंकज शर्मा, निखिल कुमार त्यागी,आपदा विभाग की टीम से आलोक वर्मा, भुवन चन्द्र कांडपाल, विनोद भट्ट, रविन्द्र सिंह मेर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गौ आश्रम में आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों ने भागकर बचाई जान, तीन पशु जले
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद